भोपाल:राजधानी के बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पुनः कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को टीटी नगर वृत्त के अंतर्गत गौर गांव इलाके में निजी और शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। टीटी नगर तहसीलदार कुणाल राउत के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान जर्जर और अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सुनीता देहलवार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के प्रभारी नीरज आनंद लिखार सहित अतिक्रमण अमला मौजूद रहा। साथ ही वन विभाग और रातीबड़ थाना पुलिस बल की भी तैनाती की गई, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि बड़े तालाब के कैचमेंट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Next Post
NEET-UG की तैयारियां: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सुभाष स्कूल केंद्र का किया निरीक्षण
Thu Apr 30 , 2026
भोपाल: आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शहर के सुभाष स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक […]

You May Like
-
6 months ago
अड़ीवी सेश ने ‘डकैत ’ की फाइनल शूटिंग पूरी की