हरदा:जिला मुख्यालय पर हर मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अधिकारियों की लेटलतीफी पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अब जनसुनवाई में देर से पहुँचने वाले अधिकारियों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी।
कलेक्टर ने चेतावनी दी कि जो अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होंगे, उनकी तनख्वाह काटी जाएगी। उन्होंने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए, ताकि जनसुनवाई जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में समय की पाबंदी सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर जैन ने कहा कि जनसुनवाई आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का मंच है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है और इसमें कोताही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
