इंदौर: कंजर मोहल्ला क्षेत्र में दंगा करने वाले आरोपियों के खिलाफ छतरीपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.थाना क्षेत्र में विवाद के दौरान आरोपियों ने उपद्रव करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
इसके बाद बलवा सहित अन्य धाराओं में अपराध कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में संजय उर्फ सूरज, ईशा, रोनित, शुभम, पंकज राठौर, अमन राठौर, चांदनी राठौर, मोहित राठौर, अंकित राठौर और सीमा राठौर शामिल हैं. थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.
