कार के अंदर चला रहे थे आईपीएल का सट्टा, 5 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के निपानिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 3 मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है.पुलिस को सूचना मिली थी कि डी मार्ट के पास गुलमोहर कॉलोनी मेन रोड पर कुछ लोग कार में बैठकर मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा चला रहे हैं.

सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां एक कार में बैठे तीन संदिग्ध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ड्रीम एक्सचेंज के माध्यम से सट्टा संचालित करते मिले. तलाशी में उनके पास से 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें सट्टे से जुड़े एप, आईडी और लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है, पुलिस ने मौके से कार भी जब्त कर ली है. तीनों आरोपियों के खिलाफ लसूड़िया थाने में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनुराग और करण ने उन्हें बैंक खाते उपलब्ध कराए थे, जिनसे पैसों का लेनदेन किया जाता था. इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में 23 वर्षीय मोहम्मद सिकंदर व 23 वर्षीय मोहम्मद सुल्तान निवासी सहारा स्टेट न्यू मल्हार भोपाल, 21 वर्षीय अपूर्व यादव निवासी निपानिया इंदौर, 22 वर्षीय अनुराग ग्वेल निवासी अवधपुरी भोपाल और 21 वर्षीय करण बलोदी निवासी रेलवे कॉलोनी निषादपुरा भोपाल शामिल हैं. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Next Post

18 माह में बनकर तैयार होंगे दोनों एलिवेटेड ब्रिज

Mon Apr 27 , 2026
उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर तैयार की गई एलिवेटेड ब्रिज परियोजना के टेंडर खुल गए हैं और चार कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा में रवि इंफ्रा सबसे कम बोली लगाकर आगे निकल आई है. विभागीय प्रक्रिया के अनुसार अब तकनीकी और वित्तीय परीक्षण के बाद कार्य आदेश जारी होने की स्थिति बनेगी. […]

You May Like