
शाजापुर। पोलायकलां मंडी से प्याज लेकर ओडिशा जा रहा एक ट्रक असंतुलित होकर खाई में जा गिरा, इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पहले पोलायकलां के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शाजापुर जिला अस्पताल रैफर किया गया. जानकारी के अनुसार घटना नेवज खेड़ी के पास हुई, जब चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. इस हादसे में मनोज पिता मांगीलाल निवासी शाजापुर व खुजनेर निवासी सुनील पिता कन्हैयालाल घायल हो गए, जिन्हें 112 पायलेट ओमप्रकाश व लखनलाल ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पोलायकला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला अस्पताल रैफर किया गया.
