सिंगरौली: सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक समय लाल बैगा की जान कथित तौर पर गुलेल से मारे गए पत्थर लगने से चली गई।मृतक के पुत्र महेश कुमार बैगा ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान विरोधियों ने उनके पिता पर गुलेल से हमला किया, जिसमें पत्थर लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन चीरघर के पास मौजूद हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि शुक्रवार 24 अप्रैल सुबह 10 बजे से वे थाना और अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।परिवार ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
