मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में 3 घायल, विदिशा रेफर

सलामतपुर। भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसकी वजह से एक मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी सहित बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार देर रात भोपाल विदिशा हाइवे 18 के बेरखेड़ी चौराहे पर मोटरसाइकिल एमपी04 क्यूएल 6992 से भोपाल से विदिशा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे नीरज यादव पिता अर्जुन सिंह यादव निवासी गुडरिया ईंटखेड़ी भोपाल अपनी पत्नी निशा यादव और 1 वर्षीय बच्ची दृष्टि को सामने से आ रही मोटरसाइकिल एमपी04 वाईआर 5578 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल चला रहे नीरज यादव पत्नी निशा यादव और उनकी गोद में बैठी बच्ची दृष्टि सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही थाने से डायल 112 मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को स्तिथी बिगड़ने पर विदिशा रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

हाइवे 18 सड़क संकरी होने की वजह से बढ़ रहे हैं हादसे–

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सूखीसेवनिया बायपास रोड बंद होने से यातयात का और अत्यधिक दबाब बढ़ गया है। यहां से बड़े कंटेनर और हेवी वाहन निकलने से प्रतिदिन जाम के हालात बन रहे हैं। क्योंकि हाइवे 18 सड़क बहुत संकरी हैं। जबकि स्थानीय रहवासी कई बार शिकायतों के माध्यम से हाइवे 18 सड़क मार्ग को 4 लेन करने की शासन प्रशासन से मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नही निकला है। अगर हाइवे 18 को शीघ्र ही 4 लेन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है तो काफी हद तक हादसों में कमी आने की संभावना है।

इनका कहना है।

बेरखेड़ी चौराहे के पास भोपाल विदिशा हाइवे पर एक बाइक चालक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पति पत्नी सहित बच्ची घायल हो गए। जिसे अस्पताल में भर्ती कर मामले को विवेचना में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

Next Post

जो सालों में नहीं हुआ वो इस बार हो गया....

Fri Apr 24 , 2026
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित। मर्यादा, आचरण, अनुशासन और बोली की शैली…इन सभी की धज्ज्यिां जब 2200 करोड़ के बजट को पारित करने के दरम्यान नगर निगम मुख्यालय के सभाकक्ष में उड़ी तो चर्चाओं का बाजार पूरे शहर में गर्म हुआ। यह सालों के नगर निगम इतिहास में संभवत: पहली […]

You May Like