गोयल ने कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री से बातचीत की

नई दिल्ली 23 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पश्चिम एशिया संकट के बीच गुरूवार को कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री डॉ. अहमद बिन मोहम्मद अल सैयद के साथ डिजिटल माध्यम से बातचीत की। श्री गोयल ने इस बातचीत को ” सार्थक” बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने आपस में व्यापार और निवेश के संबंधों को और मजबूत करने तथा आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त करने पर बातचीत की।

श्री गोयल ने इस वार्ता के बारे में कहा,” हमने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखला की लचीलता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। हम आने वाले समय में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए तत्पर हैं।

Next Post

विपक्ष ने किया महिलाओं का अपमान : संध्या राय

Thu Apr 23 , 2026
जबलपुर। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक के मार्ग में बाधा उत्पन्न कर विपक्षी गठबंधन ने अपनी असली मानसिकता उजागर कर दी है। पत्रकार वार्ता के दौरान भिंड सांसद संध्या राय ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि […]

You May Like