पावर प्लांट से बाहर जाने वाले वाहनों की होगी सघन चेंकिंग: राघव 

सारनी। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के बाहर आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जायेगी.हालांकि पावर प्लांट के अंदर सामग्री लेकर वापसी पर वाहन की चेकिंग की जाती है.उपरोक्त उदगार मुख्य सुरक्षा अधिकारी एस के राघव ने सीएचपी चेक पोस्ट पर खाली वाहन के केबीन पर छुपा कर स्क्रैप ले जाते समय वाहन की चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के बाद चेकिंग व्यवस्था को चाक चौबंद किया है.सुरक्षा अधिकारी श्री राघव ने कहा कि विगत दिनों सीएच पी विभाग के चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान केबिन पर कोयले के अंदर ख़राब स्क्रैप आता है. उक्त स्क्रैप को वाहन चालक बीन लेते है और उसे चोरी छुपे ले जाते है. वाहन की कंपनी संचालक का कोई लेना देना नहीं होता है फिर भी संचालक की जमकर क्लास ली है. इतना ही नहीं वाहन चालक पर प्लांट के अंदर आने जाने पर पाबंदी लगा दी है.सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि पावर प्लांट की सुरक्षा चाक चौबंद होने की वजह चेक पोस्ट पर वाहन की चेकिंग के दौरान स्क्रैप मिला है. उन्होंने कहा कि पावर प्लांट के गेट एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगाये गये है जिसकी वजह से चोरी की घटनाओ मे बेहद कमी आई है. सुरक्षा अधिकारी श्री राघव ने कहा कि सीएचपी मे कोयला एवं रिजेक्ट कोल परिवहन करने के लिए वाहन लगे है. वाहन चालक लालच मे आकर प्लांट के अंदर पड़े स्क्रैप को चोरी छुपे ले जाने का प्रयास करते है. सुरक्षा विभाग ने कई बार ऐसे वाहनों की जांच कर वैधानिक कारवाही की है.कंपनी संचालक ने वाहन चालक को तत्काल कार्य से बंद कर दिया है.समूचे मामले की जानकारी मुख्य अभियंता से लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारी की दी जाती है.

Next Post

बेटे की शादी के दूसरे दिन देव पहुंचाने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना मे मौत 

Tue Apr 21 , 2026
मुलताई। नगर के गुरुसाहब निवासी एक पिता की बेटे की शादी के दूसरे दिन सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। जिससे शादी की ख़ुशी मौत के मातम मे बदल गई। बताया जाता गुरुसाहब वार्ड मुलताई निवासी संजू बरमासे अपने बड़े भाई राजू बारमासे के साथ बाइक से कटुम्ब के देव […]

You May Like