शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण

इंदौर:आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती ने मूसाखेड़ी निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है.पीड़ित युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी बाला प्रसाद पिता कैलाश प्रसाद, निवासी इंदिरा एकता नगर मूसाखेड़ी से उसकी जान-पहचान थी. आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का वादा किया.

पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.जब युवती ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने आनाकानी शुरू कर दी. अपनी गलती का अहसास होने और धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. इसके बाद वह सीधे आजाद नगर थाने पहुँची और आरोपी बाला प्रसाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.आजाद नगर पुलिस ने 19 वर्षीय युवती के बयानों के आधार पर आरोपी बाला प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

ब्याज नही देने पर गुंडागर्दी

Mon Apr 20 , 2026
इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा इलाके में पैसों के लेनदेन और ब्याज को लेकर गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है. एक युवक ने जब उधार लिए गए पैसों के ब्याज देने से इनकार किया, तो आरोपीगण युवक की बाइक छीनकर ले गए और उसे जान से मारने की […]

You May Like

मनोरंजन