सिवनी: कलेक्टर के आदेश के बावजूद नरवाई जलाने की घटनाएं जिले भर के अनेक गांव में देखने को मिल रही है। रविवार को शहर सीमा से लगे खैरी गांव के खेत मे आग लगने ओर निकलने वाले धुंवा से आसपास के रहवासियों में दहशत फैल गई। आनन फानन में लोगों ने घर के पास रखे समान को सुरक्षित रखने में जुट गए। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड आग बुझाने पहुँची
सिवनी शहर से लगे खैरी गांव गत दिवस लापरवाही से मुंगवानी कला में बड़ा नुकसान हो गया। एक किसान द्वारा लगाई गई आग तेज हवा के चलते फैलकर करीब 50 खेतों तक पहुंच गई। घटना में किसानों के लाखों रुपए के सिंचाई पाइप, मोटर व वायरिंग जलकर नष्ट हो गए।
जानकारी के अनुसार, पवन यादव अपने खेत में नरवाई जला रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने चेतावनी को अनदेखा कर दिया। कुछ ही देर में आग बेकाबू होकर आसपास के खेतों में फैल गई, जिससे नितेश ठाकुर, रामलाल यादव, नंदकिशोर यादव, माताप्रसाद सहित कई किसानों को
