पुलिस को नाकों चने चबवाने वाले करण-अर्जुन पकड़े गए

पुलिस अधीक्षक खण्डवा मनोज कुमार राय ने दो अलग- अलग मामलों का खुलासा किया

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। रूपहले पर्दे पर करण-अर्जुन की धूम मचाने वाली जोड़ी तो सबको याद होगी। पिपलोद थाने में भी दो सगे भाई करण-अर्जुन और उनकी गैंग से लोग और पुलिस परेशान थे। सीसीटीवी ने इन्हें पुुलिस से मिलवा दिया। बाद में पुलिस के सामने वे ऐसे टूटे कि लोडिंग फोर-व्हीलर,चोरी के कट्टे समेत बाईक भी जब्त हुई है। पुलिस को इन्होंने करीब दर्जनभर थाने तीन जिलों के घुमवा दिए।

करण पर थाना पिपलोद में 04, 01-01 अपराध थाना खकनार,नेपानगर जिला बुरहानपुर में पंजीबद्ध है। वह पिपलौद का निगरानी बदमाश है। हाल ही में अवैध शराब के मामले में जेल से छूटा है।

92 कट्टा चना चुराया था

पिपलोद थानाक्षेत्र में महिन्द्रा पिकअप लोडिंग साढ़े चार लाख की चोरी हो गई थी। दो महीने बाद ही कोहदड रोड गांधवा में गोडाउन का ताला तोडकर उसमे रखे 92 कटटे चने 1 लाख 77 हजार के चोरी हो गए। खंडवा के बड़े अफसरों के नेतृत्व में टीम बनी। आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी दिखे। पुलिस करण पिता शैलेंद्र सिंह राजपूत, अर्जुन पिता शैलेंद्र सिंह राजपूत, दुकलाल उर्फ दुल्या पिता अनारसिंह जाति बारेला ग्राम डेहरिया थाना पिपलौद को पकड़ लाई। तीन और फरार आरोपी मौज्या उर्फ मौजीलाल पिता सरपट बारेला, विजय पिता दुरसिंह बारेला, नाना उर्फ नानसिंह बारेला को पकड़ा।

पिक-अप भी जब्त

उन्होंने स्वीकार किया कि अर्जुन की पिकअप वाहन से चना चुराया था। गिरफ्तार आरोपी करण, अर्जुन, दुकलाल की निशांदेही पर उनके घर ग्राम डेहरिया से चोरी के 92 कटटे चने कीमती 1,77,000 रू एवं घटना में प्रयोग में लाई पिकअप वाहन एमपी 68 झेड वी 8345 को जप्त किया गया।

 

रेसर-बाइक के शौकीनों को दबोच लाई पुलिस

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। मुकेश और बंटी जैसे रेसरृ-बाइक के शौकीनों को पुलिस दबोच लाई है। इनसे महंगी बाइक्स भी जब्त हुई हैं। ये कभी हरदा जिले में घुस जाते थे, तो कभी खंडवा शहर तक बेखौफ घूमकर शिकार कर लेते थे। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के जरिये लोकशन में ट्रेस हुए हैं। आरोपियो की तलाश में लगातार खिरकिया, टिमरनी, हरदा, छीपाबड, खालवा, बरमलाय,किल्लौद,हरसूद, छनेरा पुलिस घूमती रही।

हरदा-खंडवा के

दोस्तों की गैग

आरोपी मुकेश तथा बंटी के आखिरी मोबाइल लोकेशन तथा आरोपियों के संभावित निवास बरमलाय में छापे मारे।

मुकेश पिता भगवानदास भाटी हरदा तथा बंटी पिता अशोक कनाडे खंडवा से पूछताछ की। अन्य आरोपी सोनू पिता मोहनलाल तिवारी से पिकअप गाडी एमपी 12 जीए 1566 कीमती 4,50,000 को जब्त की।

बंटी के घर 6 वाहन मिले

इनसे खार थाना खालवा से 01 होंडा साईन मो. सा. को बरमलाय में तथा हरदा क्षेत्र से 02 एच एफ डीलक्स मो. सा. से चुराकर भगवानपुरा में आरोपी बंटी के घर पर छुपाकर रखा था। चुराई हई 03 मोटर सायकलों रखा था। इन्हें बरामद किया गया। आरोपी मुकेश व बंटी पर हरदा जिले में प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

आरूद से चोरी बाइक जब्त

इसके अलावा थाना पंधाना द्वारा ग्राम आरूद से चोरी गई मोटर सायकल को आरोपी राय सिंह पिता ज्वानसिंह जाति बारेला उम्र 40 साल नि आरूद को गिरफतार कर मोटर सायकल जप्त की गई है। अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

लोकतंत्र के उत्सव का ये कैसा माहौल?

Wed Mar 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   नवभारत न्यूज खंडवा। लोकतंत्र के उत्सव का ये कैसा माहौल? न ढोल-न ढमाके। एक दल का प्रत्याशी कौन होगा? नाम तक पता नहीं। दूसरे दल के प्रत्याशी चार जिलों में कहां से शुरूआत करें, यही समझ […]

You May Like