जीवन का आधार जल है, जल के बिना जीवन संभव नहीं है: देवेश

जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत छठ घाट मोरवा में नगर निगम अध्यक्ष आयुक्त ने किया श्रमदान

सिंगरौली: जिले में 5 जून से 16 जून तक निरंतर चलाये जा रहे जल गंगा संर्वधन अभियान के तहत जिले के नगरीय क्षेत्र में स्थित जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, साफ सफाई सामूहिक भागीदारी से कराये जाने का अभिनव प्रयास हो रहा है।अभियान के दौरान जन प्रतिनिधि, स्वंय सेवी संस्था तथा आम जन बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे। इसी क्रम में आज नगर निगम के वार्ड क्रमांक 9 मोरवा में स्थित छठ घाट की साफ- सफाई नगर निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के नेतृत्व एवं नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा के उपस्थिति में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से की गई। जल संर्वधन अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पहुंचे आम जनों को नगर निगम अध्यक्ष ने संबोधित करते हुये कहा कि जीवन का आधार जल है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है।

जल स्त्रोत नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी, जलाशय यह सभी हमारी धरोहर हैं और हमें इनको सहेजना है। जल गंगा संवर्धन अभियान जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही पर्यावरण के लिए भी लाभदायी है। इसमें नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी अन्य जल संरचनाओं की सफाई कर जीर्णोद्धार कर उपयोगी बनाया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान में नगरवासी उत्साहपूर्व बढ़चढ़कर सहभागिता निभा रहें है। यह देखकर मुझे खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि हर आम व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जल का संरक्षण करे। तभी आने वाली पीढ़ी को हम स्वच्छ जल उपलब्ध करा पायेंगे। इसके साथ प्रेत्यक नागरिक कम से कम एक वृक्ष लगाकर पर्यवरण संरक्षण में अपना योगदान अवश्य करें। श्रमदान कार्यक्रम के दौरान ननि के उपायुक्त आरपी बैस, प्रभारी अधिकारी मोरवा जोन रण बहादुर सिंह, सीटाडेल के रावेन्द्र सिंह, सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
जल है तो कल है जल ही जीवन है: डीके
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि जल है तो कल है जल ही जीवन जल संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। जल संरक्षण तभी संभव है जब जल संचय करने वाले तालाबों, कुओं, बावड़ी अन्य का समुचित रख रखाव हो सके। इस अभियान के दौरान हम सब का यही प्रयास रहेगा कि नगरीय क्षेत्र में स्थित जल संरचनाओं का समुचित रख रखाव किया जाये। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि सभी नागरिक जल का संरक्षण अपना कर्तव्य मानकर करें। तभी यह प्रयास सफल हो सकेगा।

Next Post

षडय़ंत्र रच फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिया 20 लाख लोन

Sun Jun 16 , 2024
ईओडब्लयू ने पति-पत्नी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर  जबलपुर: आपराधिक षडय़ंत्र रचकर कूट रचित विक्रय पत्र में गारंटर बनाकर बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा, जबलपुर शाखा जबलपुर से धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक संपत्ति बंधक रखते हुए 20 लाख रूपए  लेने वाले पति-पत्नी के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई […]

You May Like