खंडवा। आशापुर क्षेत्र में गेंहू की फसल के बीच गांजा उगाया जा रहा था। पुलिस को पता चलते ही 124 पौधे जप्त कर एनडीपीए एक्ट के तहत केस बनाया गया है। पास के गांव चैनपुर सरकार में मुबारिक पिता मंगु पठान के यहाँ उसके गंगा जमूना नाले के पास वाले खेत मे गेंहू की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजे की फसल लहलहा रही थी। इस सूचना पर मौके पर गवाह एवं पुलिस फोर्स के साथ चौकी प्रभारी आशापुर राजू पाटिल ने मौके पर देखा। आरोपी मुबारिक पिता मंगु खान के खेत से कुल 124 गांजा के हरे पौधे लहलहा रहे थे। जिनका कुल वजन 21 किलो 800 ग्राम है। गांजा को मौके से जप्त कर आरोपी को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। जप्तशुदा गांजा की कुल कीमत 2 लाख 61 हजार रूपए पायी गई।
Next Post
पुलिस को नाकों चने चबवाने वाले करण-अर्जुन पकड़े गए
Wed Mar 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पुलिस अधीक्षक खण्डवा मनोज कुमार राय ने दो अलग- अलग मामलों का खुलासा किया नवभारत न्यूज खंडवा। रूपहले पर्दे पर करण-अर्जुन की धूम मचाने वाली जोड़ी तो सबको याद होगी। पिपलोद थाने में भी दो सगे […]

You May Like
-
4 months ago
मूंगफली तेल, पाम तेल में गिरावट
-
10 months ago
माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में अब सुधार