भोपाल। भोपाल में मेरी पहली पदस्थापना है, मेरा प्रयास रहेगा कि भोपाल को देश की सबसे अच्छी राजधानी बनाएंगे यह बात गुरुवार को नवीन कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. आगे उन्होंने कहा शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए शहर की जनता और आप लोगों का सहयोग लिया जाएगा. हमारे कार्यालय से जो भी होगा वह पूरी तरह से शहर की जनता के लिए किया जाएगा. उन्होंने कहा कि में अभी तक कटनी और धार जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहा हूं. वह छोटे शहर थे वहां के अनुभव अलग रहे हैं. हालांकि हमें मुख्यमंत्री मोहन यादव का सहयोग मिलता रहा है. और आगे भी मिलता रहेगा. हम शासन के अंग हैं हमें शासन की नीति निर्धारण का पालन करना है. शासन के दायित्वों पर हमें कार्य करना है. अभी हाईस्कूल और हायरसेकंडरी की परीक्षाओं का परिणाम आया है जिसमें राजधानी के बच्चों ने प्रदेश में टॉप किया है जो टॉप नहीं आ पाए उन सभी को मैरी बहुत-बहुत शुभकानाएं है.
एक बार पूरे सिस्टम को समझ लूं
राजधानी के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि अभी मुझे दो दिन ही हुए हैं. एक बार यहां के सिस्टम को समझ लूं कि कैचमेंट का दायरा क्या है उसके बाद ही कोई निर्णय ले पाऊंगा. भोजवेट लेंड भोपाल की शान है उसको बेहतर करने के लिए मेरे कार्यालय की जो भी भूमिका होगी उसे किया जाएगा.
जनगणना से देश की दशा दिशा होती है तय
गुरूवार से राजधानी में स्व जनगणना का कार्य शुरू हो गया है वहीं एक मई से जनगणना के कर्मचारी घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि जनगणना से ही देश की उन्नति और दशा दिशा तय होती है. इसमें जनता को अपनी पूरी सही जानकारी देना चाहिए. क्योंकि यह डाटा सरकार के पास गोपनीय और सुरक्षित रहता है. इसी के आधार पर विकास की योजनाएं बनाई जाती है.
