जबलपुर:मदनमहल थाना अंतर्गत लिंक रोड के पास रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर दिया और धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक सुधीर सोनी 34 वर्ष निवासी नव निवेश कॉलोनी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लिंक रोड में गाड़ी के पार्टस एवं रिपेयरिंग की दुकान है।
दोपहर लगभग 12-30 बजे वह अपनी गाडी को शराब दुकान के बाजू से पेंटर के पास लेकर गया था तभी शुभम अपने 2 अन्य साथियों के साथ आया और रंगदारी वसूलने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो तीनों विवाद करने लगे, शुभम ने उसे पकड़ लिया और दोनों में से एक लडक़े ने चाकू से हमलाकर कर चोट पहुंचाई। इसके बाद तीनों धमकाते हुए भाग गए ।
