बरेली में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर सड़क हादसा, पांच मरे

बरेली, 05 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल राजमार्ग पर हुये सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बीती देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर खड़े शीरे से भरे टैंकर से बोलेरो कार अनियंत्रित होकर टकरा गई और बीच में एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।

उन्होने बताया कि हाईवे से गुजर रही बोलेरो फिसलकर टैंकर में जा घुसी, जिसकी चपेट में बाइक सवार दो लोग भी आ गए। हादसे में बोलेरो सवार मनमोहन सिंह पुत्र नत्थू लाल निवासी टांडा सिकंदरपुर नगरिया विक्रम, एक अज्ञात व्यक्ति तथा बाइक सवार शहजाद खां पुत्र बाले खां और मुमताज पुत्र इमदाद खां निवासी अटा कायस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 

 

Next Post

चीन ने रूसी नागरिकों के वास्ते वीज़ा-मुक्त व्यवस्था को एक साल लिए बढ़ाया

Mon Apr 6 , 2026
मास्को, 06 अप्रैल (स्पूतनिक/वार्ता) चीन ने रूसी नागरिकों के लिए वीज़ा-मुक्त व्यवस्था को एक साल के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। इज़वेस्टिया अखबार ने रूसी विदेश मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह खबर दी है। मंत्रालय ने अखबार को बताया, “हमारे साझेदारों ने हमें […]

You May Like

मनोरंजन