ढाबे में खड़े ट्रक में संदिग्ध अवस्था में मिला उत्तर प्रदेश के युवक का शव

पांढुरना। ग्राम बोथिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे एक ढाबे में दो दिन से खड़े एक ट्रक में उत्तर प्रदेश के एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है,सूचना पर घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर जांच शुरू कर दी है,वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में अनेकों प्रकार की जन चर्चा व्याप्त है।

नगर मुख्यालय से लगे ग्राम बोथिया के पास नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे मामा का ढाबा परिसर में बीते दो दिनों से खड़े ट्रक क्रंमाक HR 38 AC 5953 में शुक्रवार को एक युवक की मृत अवस्था में लाश दिखाने देने की सूचना पर बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल दलबल के साथ पहुंचे जांच में मृतक युवक के शव में मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कहाली निवासी बलदेव पिता समय लाल यादव 65 के रूप में हुई है,जो वर्तमान में महाराष्ट्र नागपुर के जरीपटका में परिवारजनों के साथ रहता है,पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि बलदेव पेश से ट्रक ड्राईवर है। यह दो दिन पूर्व इस उक्त ट्रक में नागपुर से बैतूल के लिए सामान लेकर निकला था। और यहा ढाबे पर आने के बाद इसने यहीं खाना खाकर ट्रक में जाकर सौ गया था,जिसका आज शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में शव मिलने पर पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाहीं के बाद शव को अभिरक्षा में रखा है, जिसका शनिवार को नगर जिला मुख्यालय के शासकीय चिकित्सकों से पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी मौत का कारण ज्ञात हो सकेंगा।

Next Post

कांग्रेस ने बनाए मण्डलम अध्यक्ष जिले के सभी ब्लॉक में नियुक्त हुए

Fri Apr 3 , 2026
ब्यावरा। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तर पर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए गये है. जिला कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ब्यावरा ब्लॉक के तहत जगात चौक क्षेत्र से पुष्पेन्द्र पाराशर, बुनियादी पाठशाला क्षेत्र […]

You May Like