
भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से मौके पर 63 लीटर शराब और एक स्कूटी जब्त किया है.
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि समांतर रोड पर एक व्यक्ति जो अवैध शराब लेकर बेचने के लिए जा रहा है. मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश प्रजापति (23) निवासी थाना स्टेशन बजरिया का बताया. आरोपी के कब्जे से 63 लीटर देशी मदिरा, जिसकी कीमत करीबन 28,000 रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
