नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपीशर्मा ओली गिरफ्तार

काठमांडू, 28 मार्च (वार्ता) नेपाल में पुलिस ने शनिवार सुबह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली तथा पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर लिया लिया।

स्थानीय मीडया के अनुसार यह कार्रवाई पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए ‘जेन-जी’ विरोध प्रदर्शनों के दौरान की गई कथित हिंसक कार्रवाई से जुड़ी है। इस आंदोलन के दौरान 19 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस की एक टीम ने शनिवार तड़के यह कार्रवाई की। उन्हें एक सुरक्षा घेरे में लेकर काठमांडू ले जाया गया।

ओली सरकार में गृह मंत्री रहे रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

बांग्लादेश की चुनौती के लिए तैयार भारत

Sat Mar 28 , 2026
माले, मालदीव, (वार्ता) भारतीय अंडर-20 टीम पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद अब सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के अपने अंतिम ग्रुप बी मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच शनिवार, 28 मार्च को माले के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:15 […]

You May Like