ट्रेनों में महिला यात्रियों से चैन झपटने वाले 6 बदमाश धराए, 4 की तलाश

इंदौर: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर महिला यात्रियों से चेन झपटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 9.5 ग्राम वजनी सोने की चेन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 1.15 लाख रुपए है. पूछताछ में आरोपियों ने पिछले चार माह में स्टेशन पर छह चेन स्नेचिंग की वारदातें करना स्वीकार किया है.
23 सितंबर को भदोही निवासी रीता डॉ. अंबेडकर एक्सप्रेस में सवार हो रही थीं, तभी उनकी चेन झपट ली गई थी. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने आरोपियों को प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित माल गोदाम से पकड़ा. आरोपी भीड़ में महिला यात्रियों को घेरकर बैग की आड़ में चेन झपटते और उसी ट्रेन के दूसरे गेट से भाग जाते थे. गिरफ्तार आरोपियों में राखी नश्वर उम्र 19 साल, राहुल गाजी उम्र 22 साल, अभिजीत गायन उम्र 20 साल, रोहन रजक उम्र 20 साल, सोमनाथ नस्कर उम्र 22 साल और नेपाल कूले उम्र 31 साल, सभी निवासी पश्चिम बंगाल, शामिल हैं. दिलीप मिस्त्री उम्र 54 साल, सोनू, उत्तम और गोपाल निवासी पश्चिम बंगाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

दिलीप मिस्त्री है गिरोह का सरगना, पूर्व में जा चुका जेल
गिरोह का सरगना दिलीप मिस्त्री पूर्व में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है. मामले में संगठित अपराध की धारा भी बढ़ाई गई है. इंदौर रेल एसपी ने बताया कि सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से गिरोह का पता लगाकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. पूछताछ में सामने आई अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है.

Next Post

कॉलोनियों में सुरक्षा बढ़ाने पर जोर, मोहल्ला मीटिंग में पुलिस ने दिए जरूरी सुझाव

Sun Oct 4 , 2026
इंदौर: दीपावली के दौरान बाजारों और रहवासी इलाकों में बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने कॉलोनियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शुरू की है. जोन-2 के सभी थाना क्षेत्रों में मोहल्ला और रहवासी समितियों की बैठकें लेकर नागरिकों से सीधे संवाद किया. पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति, […]

You May Like