सोता रहा परिवार, घर में हो गई चोरी

जबलपुर: मझोली थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपए पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था। पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार तिवारी 40 वर्ष निवासी देवरी अमगवॉ मझोली ने रिपोर्ट दर्ज करायी  कि  रात  11 बजे सभी सेा गये थे।  उसकी दादी एवं मॉ घर की परछी में तथा वह एवं अपनी पत्नि बच्चो के साथ उपर के कमरे में सो रहा था।

रात 2 बजे  नीचे आने को हुआ तो देखा  कि उसके कमरे के दरवाजेे में बाहर से सांकल लगी थी  साकल खुलवाकर नीचे आया तो ज्ञात हुआ कि घर मे रखी 2 पेटियॉ गायब है। 1 पेटी मे सोने की 1 जोड झुमकी, मंगलसूत्र 2 चूडी, चांदी की 1 जोड पायल, 4 चूडी तथा नगदी 20 हजार रूपये तथा एक पेटी मे कपडे रखे थे दोनो पेटी कोई अज्ञात चोर घर मे घुसकर चुरा ले गया है।

Next Post

 अरब में शहर के हज यात्री की मौत या लापता

Sun Jun 23 , 2024
जबलपुर: सऊदी अरब के मक्का में हज करने के लिए पहुंचना हर मुसलमान का सपना होता है। गरीब से गरीब मुसलमान पाई-पाई जोडक़र एक बार हज करने की कोशिश करता है। इसी क्रम में जबलपुर से भी हाजियों का जत्था सऊदी अरब के मक्का में स्थित हज, इस्लाम धर्म का […]

You May Like