श्रीगंगानगर जिला अदालत पर आतंकी हमले की धमकी

गंगानगर, 24 मार्च (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में जिला अदालत को डाक द्वारा प्राप्त एक संदिग्ध पत्र में बुधवार को अदालत परिसर पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है।

इस गंभीर सूचना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। पत्र में कहा गया है कि 25 मार्च को जिला न्यायालय परिसर में आतंकी हमला हो सकता है।

पुलिस ने इस पत्र को बेहद गंभीरता से लिया है। संभाग मुख्यालय बीकानेर से बम निरोध दस्ता आज देर शाम श्रीगंगानगर पहुंच गया है। दल अदालत परिसर की गहन तलाशी लेगा।

पुलिस ने अदालत परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। कल सुबह से पूरे परिसर को पूरी तरह से घेर लिया जाएगा। परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जाएगी। बड़ी संख्या में पुलिस बल, कमांडो और क्यूआरटी के दल तैनात रहेंगे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शाम को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पत्र कुछ दिन पहले डाक से प्राप्त हुआ था। इसे शुरू में गोपनीय रखा गया था। पुलिस और सीआईडी के अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि पत्र किस स्थान से भेजा गया था। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पत्र किस शहर से आया लेकिन हमले की तारीख करीब आते ही दोपहर बाद यह जानकारी बार संघ के पदाधिकारियों से साझा की गई।

 

 

Next Post

मोदी करेंगे वही जो अमेरिका इजरायल उनसे कहेगा : राहुल

Tue Mar 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए उन्हें फिर ‘समझौतावादी’ प्रधानमंत्री बताया और कहा कि श्री मोदी वही करेंगे जो अमेरिका और इजरायल चाहेंगे। श्री गांधी ने संसद परिसर में मंगलवार […]

You May Like