दामाद ने सास पर किया हमला

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत प्रेमसागर में दामाद ने सास पर डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने बताया कि श्रीमति सुमन डागौर 40 वर्ष निवासी प्रेमसागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दामाद विशाल रैकवार आये दिन उसकी बेटी से विवाद करता है। सुबह लगभग 10-15 बजे अपनी बैटी माही रैकवार के घर गयी वहां दामाद विशाल रैकवार बेटी माही से मारपीट कर रहा था, उसने मारपीट करने से मना किया तो विशाल ने उस पर डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

सुसाइड मामले में साथी कर्मियों ने घेरा रांझी थाना, प्रदर्शन

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत वाहन निर्माणी (व्हीएफजे) में रविवार शाम 57 वर्षीय चार्जमैन द्वारा काम के तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। ऑल इंडिया डिफेस एम्पलाईज फेडरेशन से संबंधित समस्त यूनियनों ने रांझी थाने का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान ऑल […]

You May Like