अधर्म का अंत और धर्म की विजय — कंस वध लीला ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

ग्वालियर: नव दुर्गा श्री रामलीला सेवा समिति, सेक्टर-सी दीनदयाल नगर के तत्वाधान में आयोजित रासलीला महोत्सव के अंतर्गत बीती रात्रि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध की अत्यंत भव्य, रोमांचकारी लीला का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया। कंस के अत्याचारों से त्रस्त मथुरा वासियों की पीड़ा और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अधर्म के प्रतीक कंस का संहार, मंच पर अत्यंत जीवंत और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। जैसे ही श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया, पूरा पंडाल जयकारों “जय श्रीकृष्ण” और “धर्म की जय हो” से गूंज उठा।
लीला के दौरान कलाकारों के सशक्त अभिनय, मनमोहक संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कंस के अहंकार और अत्याचार का अंत तथा सत्य और धर्म की विजय का संदेश सभी के हृदय में गहराई तक उतर गया। इस अवसर पर मुख्यअथिति पीताम्बर प्रताप सिंह, संरक्षक बालकिशन साहू, अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह घुरैया, सचिव डॉ.सुनील तोमर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कांकर,राजीव कोठरी, अनिल श्रीवास,भारत परिहार सहित नवदुर्गा श्री रामलीला सेवा समिति के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

स्कूल में चोरी करने घुसे चोर को सरपंच और ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के हवाले

Tue Mar 24 , 2026
ग्वालियर: गोराघाट क्षेत्र के एक स्कूल में बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान सरपंच और ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी, जिसके बाद सभी ने एकजुट होकर स्कूल परिसर की घेराबंदी कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।