सचदेवा ने सबसे ज्यादा दिन तक सरकार का प्रमुख रहने पर दी मोदी को बधाई

नयी दिल्ली 22 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सबसे ज्यादा दिन तक सरकार का प्रमुख बने रहने वाले राजनेता बनने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है और कहा है कि उन्होने ना सिर्फ भारत को एक स्वावलंबी देश बनाया है, बल्कि उनकी छवि के चलते आज भारत पूरे विश्व को नेतृत्व देने की क्षमता रखता है।

श्री सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि श्री मोदी ने आज राष्ट्र सेवा को समर्पित प्रशासन प्रमुख के तौर पर 8931 दिन का कार्यकाल पूरा करके भारत में शासन प्रमुख के रूप में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। चार बार गुजरात से विधायक और तीन बार उत्तर प्रदेश से लोकसभा सांसद निर्वाचित होकर श्री मोदी ने लोकप्रियता की एक अनूठी मिसाल स्थापित की है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि 24 फरवरी 2002 को पहली बार विधायक चुने से आज 22 मार्च 2026 तक की 8931 की जन सेवा यात्रा में श्री मोदी ने पहले गुजरात राज्य को फिर 2014 से पूरे देश को अपने अनुकरणीय विज़न से एक अद्भुत अनूठे विकास मार्ग से जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होने ना सिर्फ भारत को स्वावलंबी बनाया है बल्कि उनकी छवि के चलते आज भारत पूरे विश्व को नेतृत्व देने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नही होगा की प्रधानमंत्री ने राजपथ को कर्तव्यपथ, प्रधानमंत्री आवास के पते को लोक कल्याण मार्ग और राजभवनों को लोकभवन का नाम देकर सारे देश को सत्य सेवा समर्पण के मार्ग से जुड़ने को प्रेरित किया है।

 

 

Next Post

गौतम नगर थाने के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने में प्रधान आरक्षक भी झुलसा

Sun Mar 22 , 2026
भोपाल: गौतम नगर थाने में शिकायत लेकर आए एक 21 वर्षीय युवक ने रविवार दोपहर को खुद आग के हवाले कर दिया. इस मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई. घटना के दौरान एक प्रधान आरक्षक के हाथ भी झुलस गया. अब पुलिस ने युवक के खिलाफ […]

You May Like