बस स्टैंड पहुंचने से पहले खत्म हुआ सफर, फोन लगाया बेटे ने, खबर मिली पिता की मौत की

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग पिता की मौत हो गई. बेटे ने जब उनका हाल जानने के लिए फोन लगाया तो दूसरी तरफ से पुलिस ने दुर्घटना में मौत की सूचना दी, जिससे परिवार में मातम छा गया. 55 वर्षीय मृतक पप्पू निवासी विदिशा खेती-किसानी करते थे. वे फसल कटवाने के बाद अपने बेटे से मिलने इंदौर आ रहे थे, जो सिलिकॉन सिटी क्षेत्र में रहता है. पिता-पुत्र के बीच फोन पर बात भी हुई थी और बेटा उन्हें बस स्टैंड लेने जाने वाला था.

बताया जा रहा है कि पप्पू लसूड़िया क्षेत्र में बस से उतर गए थे. इसी दौरान पैदल जाते समय किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया था. इसी दौरान बेटे ने पिता को कॉल किया, जिसे पुलिस ने रिसीव कर दुर्घटना की जानकारी दी. खबर सुनते ही बेटे के होश उड़ गए थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

गेंद के विवाद में हुआ गदर, दरवाजा तोड़ घर में घुसकर पूरे परिवार से की मारपीट

Sun Mar 22 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में बच्चों के खेल के दौरान हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया. गेंद पड़ोसी के घर में जाने से नाराज आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते हुए पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर […]

You May Like