इंदौर:सराफा थाना क्षेत्र में दुकान पर हुए विवाद के दौरान दो युवकों द्वारा मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि कल शाम करीब 6 बजे बहूरानी ब्राइडल, शीशमहल होटल के नीचे स्थित दुकान नम्बर 05 नलिया बाखल में हुई.
39 वर्षीय फरियादी कमलेश परिहार निवासी हुकुमचंद कॉलोनी ने बताया कि कुलकर्णी का भट्टा में रहने वाले केतन और तनिष्क ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
