
भोपाल। नगर निगम में वरुण वडेरिया को अपर आयुक्त वित्त के पद पर पदस्थापना की गई है. यह आदेश बुधवार को जारी किया गया है. इससे पहले वडेरिया विल नियंत्रक, लघु उद्योग निगम भोपाल एवं वित्त अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना भोपाल का अतिरिक्त प्रभार देख रहे थे.
पूर्व में गुणवंत सेवतकर अपर आयुक्त वित्त पदस्थ थे, जिन्हें लोकायुक्त की कार्यावाही के बाद हटाया गया था. सेवतकर को संयुक्त संचालक, कार्यालय आयुक्त कोष एवं लेखा पदस्थ किया गया है.
