रुपया 12 पैसे टूटा, नये निचले स्तर पर

मुंबई, 17 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 11.75 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.40 रुपये बोला गया।

यह भारतीय मुद्रा का रिकॉर्ड निचला स्तर है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 1.75 पैसे की मजबूती के साथ 92.2825 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज शुरू से ही दबाव में रहा। यह 6.75 पैसे टूटकर 92.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 92.35 रुपये और नीचे 92.4775 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में करीब दो प्रतिशत की तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहने से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में नरमी से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

 

 

Next Post

भारत में पेश हुआ नया रेनो डस्टर, कीमत 10.49 लाख रुपये से

Tue Mar 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) रेनो इंडिया ने मंगलवार को देश में नये रेनो डस्टर को बाजार में पेश करने की घोषणा की जिसकी कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू हो रही है। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनो समूह की कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रेनो […]

You May Like