पूर्वी मप्र माहेश्वरी महिला संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित: राजश्री राठी अध्यक्ष और रेणु झंवर बनीं सचिव

पिपरिया। पूर्वी मध्यप्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की नवीन पदो की चयन प्रक्रिया माहेश्वरी भवन साडिया रोड पर पर्यवेक्षक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष क ल्पना गगरानी,चुनाव अधिकारी प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा झंवर की उपस्थिति में नवीन पदो की चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष राजश्री राठी पिपरिया,सचिव रेणु झंवर ग्वालियर,कोषाध्यक्ष प्राची मूंदडा भोपाल,संगठन मंत्री शिखा जावंधिया बनखेडी का चयन हुआ।इस दौरान पूर्वी मप्र माहेश्वरी महिला संगठन के चार संभाग के पदाधिकारियों का भी चयन हुआ। संभागो का चयन- नर्मदापुरम संभाग से उपाध्यक्ष कविता चांडक,संयुक्त मंत्री सरला माहेश्वरी,सांस्कृतिक मंत्री नीलम भूतडा,भोपाल संभाग से उपाध्यक्ष सत्यभामा मंत्री,संयुक्त मंत्री संतोष गंगरानी,सांस्कृतिक मंत्री दीपिका सुरजन,ग्वालियर संभाग से उपाध्यक्ष निधि माहेश्वरी,संयुक्त मंत्री भारती भूतडा,सांस्कृतिक मंत्री मधु माहेश्वरी,जबलपुर संभाग से उपाध्यक्ष सुचिता राठी,संयुक्त मंत्री मोना मालानी,सांस्कृतिक मंत्री दीप्ति जेठा का चयन हुआ।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन- अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष व पर्यवेक्षक कल्पना गगरानी ने इस अवसर पर चयन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए समाज संगठन में वरिष्ठजन के मार्गदर्शन में काम को कैसे करे साथ ही एक जुट होकर कार्य करने से बडे से बडे काम कैसे हो जाते है पता ही नही चलता। यह जानकारी देते हुए आपने कहा कि यही तो असली संगठन की पहचान होती है। हर क्षेत्र में सबका आगे रहना,हर सदस्य का जिम्मेदारी से कार्य करना ही माहेश्वरी समाज की पहचान है।इस दौरान चुनाव अधिकारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा झंवर ने नवीन पदो पर चयनीत होने पर पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के दौरान अच्छे से अच्छा कार्य करने हेतु आव्हान किया। समाज में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए आपने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के जरूरतमंदो को मिलना चाहिये।यह कार्य का दायित्व हम सभी का है। इस दौरान अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की संयुक्त मंत्री अनिता जावंधिया ने पदाधिकारियों के कर्तव्यों को विस्तार से बताते हुए अखिल भारतीय स्तर पर महिला संगठन के द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजना बाहेती,दुर्गा गट्टानी,बीना मूंदडा,आशा मालपानी,अध्यक्ष अरूणा मूंदडा, सचिव पिंकी राठी,किरण हुरकट,साधना घुरका,दीपा मालपानी,अंजू घुरका,पायल बल्दुआ,हेमा मोहता,किरण मूंदडा,पदमा राठी,मंजू झंवर की विशेष उपस्थिति रही। चयन प्रक्रिया के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम भूतडा,सीमा गट्टानी, शुभांगी,रंजना,नीता राठी,रूचिका मालपानी,रिता मालपानी,श्रुति,मोना,खुशबू नाहर,मनीषा,प्राची,मेद्यना,कल्पना मोहता,मनोरमा झंवर सहित प्रदेश,जिला व नगर के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे। संचालन प्रीति भूतडा ने किया वही आभार सचिव पिंकी राठी ने व्यक्त किया।

Next Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग की तीन एक्सप्रेस डिलीवरी सेवाओं का किया शुभारंभ

Tue Mar 17 , 2026
नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को यहां एक समारोह में डाक विभाग की तीन नई प्रीमियम एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा यानि 24 स्पीड पोस्ट, 48 स्पीड पोस्ट और 24 स्पीड पोस्ट पार्सल का शुभारंभ किया। श्री सिंधिया ने दावा किया कि 24 स्पीड पोस्ट […]

You May Like