कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

नर्सिंग कॉलेज घोटाले – नीट परीक्षा में धांधली पर हल्लाबोल प्रदर्शन

 

जबलपुर। मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाले व देश में नीट परीक्षाओं में हुई धांधली के विरोध मेंं युवा कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे युवक काँग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका गया जब कार्यकर्ता नहीं रुके तो पुलिस द्वारा पानी की बौछार कर लाठी चार्ज करते हुए आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शन युवा कांग्रेस के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र यादव की उपस्थिति में किया गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र यादव व नगर अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज घोटाले व देश में नीट परीक्षाओं में हुई धांधली ने देश व प्रदेश के लाखों  विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर लगा दिया है, और देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अभी तक किसी भी जिम्मेदार मंत्री व अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई है, संगठन ने मांग की है कि जब तक शिक्षा मंत्री स्थीफ नही देते और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होती पूरे देश में अलग-अलग जिलों में ऐसे ही आंदोलन चलेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष विजय रजक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव, सौरभ शर्मा, संजय यादव, विनय सक्सेना, रत्नेश अवस्थी, गुड्डू नवी, संतोष पंडा, मनोज नामदेव, राजेश सोनकर, तेजकुमार भगत, रिजवान कोटि, कौशल यादव, प्रदीप पटेल, चमन राय, विवेक सिंघई, अनुराग पटेल, शुभम रजक, विनय पटेल, मोहित सुफेले, बब्बू यादव, संदीप जैन, डी. के., आभाष दुबे, अर्जुन बंशकार, काली, राहुल अहिरवार, प्रियांश दीवान, आदि युवा नेता उपस्थित थे।

Next Post

दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए - तोमर

Fri Jun 21 , 2024
गुना,भोपाल, 21 जून (वार्ता) अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हम सबकों दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर यहाँ आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्री तोमर ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। हम […]

You May Like