उज्जैन में बनेंगे बस और ट्रक, स्वीडन का वॉल्वो ग्रुप लगाएगा प्लांट

उज्जैन। स्वीडन की विश्वस्तरीय ऑटोमोबाइल कंपनी वॉल्वो ग्रुप और भारत की आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) जिले में एक और बड़ा औद्योगिक निवेश करने जा रही है। कंपनी को यूनिट के विस्तार के लिए विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में भी 70 एकड़ जमीन आवंटित की गई है, जहां लगभग 580 करोड़ रुपए के निवेश से अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके बाद उज्जैन में वॉल्वो के बस और ट्रक बनने लगेंगे। यह निवेश मेक इन मध्यप्रदेश, मेक फॉर इंडिया के विजन को मजबूत करते हुए उज्जैन को उभरते औद्योगिक शहर के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस नए प्लांट में गियर, एक्सल असेंबली, ट्रांसमिशन और अन्य ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से करीब 1000 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। ऑटो पार्ट्स सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग, मशीन मेंटेनेंस, सुरक्षा और कैंटीन जैसी सहायक सेवाओं में स्थानीय युवाओं और छोटे उद्यमियों को काम मिलने की संभावना है।

 

उज्जैन के विकास के लिए महती प्रोजेक्ट

 

एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ ने कहा कि विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में वीई कमर्शियल व्हीकल्स जैसी वैश्विक कंपनी का निवेश उज्जैन के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रोजेक्ट से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर बनेंगे और विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र में ऑटोमोबाइल एवं सहायक उद्योगों के विकास को गति मिलेगी। एमपीआईडीसी द्वारा निवेशकों को बेहतर औद्योगिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Next Post

रीवा से रायपुर के लिये कल उड़ान भरेगा 72 सीटर विमान

Mon Mar 16 , 2026
रीवा। रीवा एयरपोर्ट से एटीआर-72 मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिये उड़ान भरेगा. इस नवीन हवाई सेवा का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला करेगे और एयरपोर्ट से शाम 5 बजे वायुयान द्वारा रायपुर यात्रियों के साथ रवाना होगे. एलायंस एयर द्वारा रीवा से रायपुर के लिये […]

You May Like