मप्र पहला राज्य जिसने विमुक्त, घुमन्तु, अर्धघुमन्तु के लिए अलग विभाग बनाया

– केंद्र सरकार के कल्याण बोर्ड के सदस्य ने की मप्र की तारीफ 

प्रशासनिक संवाददाता

भोपाल, प्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यों की केन्द्रिय सरकार के विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु समुदायों के विकास एवं कल्याण बोर्ड के सदस्य भरतभाई बाबूभाई पटनी ने सराहना की. उन्होंने कहा कि मप्र पहला राज्य है जिसके द्वारा विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु के विकास और कल्याण के लिये पृथक विभाग के माध्यम से कार्य किया जा रहा है. पटनी गुरूवार को मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक, विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के साथ विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु समुदायों के विकास और कल्याण के लिये राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा कर रहे थे.

केन्द्रीय बोर्ड के सदस्य पटनी ने कहा कि मप्र में विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु समुदायों के विकास और कल्याण के लिये कार्यक्रमों और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री श्रीमती गौर द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में बोर्ड से सहयोग की अपेक्षा की गई है. बोर्ड द्वारा राज्य सरकार को योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये जरूरी राशि उपलब्ध कराई जायेगी. अपर मुख्य सचिव विमुक्त घुमन्तु और अर्धधघुमन्तु अजित केसरी ने विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी.

Next Post

यादव महंत श्री नृत्य गोपालदास जी के जन्मोत्सव में हुए शामिल

Thu Jun 20 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 20 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन किए। डॉ. यादव महंत श्री नृत्य गोपालदास जी के जन्मोत्सव में शामिल हुए। आधिकारिक जानकारी में यहां बताया गया […]

You May Like