मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 मार्च को ग्वालियर आएंगे, घाटीगांव में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में होंगे शामिल

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास प्रस्तावित है। इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में घाटीगाँव में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने घाटीगाँव पहुँचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम स्थल के अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करें। साथ ही व्यवस्थायें ऐसी हों, जिससे महिलाओं सहित अन्य नागरिक सुविधाजनक तरीके से निर्धारित स्थल पर पहुँच सकें।

Next Post

कोलकाता के कालीघाट मंदिर में मुख्य चुनाव आयुक्त को दिखाए गए काले झंडे, 'गो बैक' के नारों से गूंजा परिसर, बंगाल चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तनाव

Mon Mar 9 , 2026
कोलकाता | भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को आज सुबह कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में दर्शन के दौरान कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही उनका काफिला मंदिर पहुंचा, प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और “वापस जाओ” के नारे लगाए। इससे पहले रविवार रात भी […]

You May Like

मनोरंजन