श्योपुर: ईरान में चल रहे युद्ध का असर श्योपुर जिले तक दिखाई देने लगा है। खाड़ी देशों में जिले के करीब 50 लोग इस समय मौजूद हैं। इनमें से करीब 10 लोग सऊदी अरब में उमरा करने गए हैं, जो फ्लाइट बंद होने के कारण फिलहाल वहीं फंस गए हैं। जिले के करीब 30 लोग कुवैत और लगभग 10 लोग दुबई में काम के सिलसिले में रह रहे हैं।
वहीं करीब 10 लोग उमरा यात्रा के लिए सऊदी अरब गए थे। इनकी यात्रा लगभग पूरी हो चुकी है और वे जल्द वापस लौटने वाले थे, लेकिन उड़ानें प्रभावित होने से फिलहाल वहीं ठहरे हुए हैं। परिजनों के अनुसार सभी लोग फिलहाल सुरक्षित हैं और लगातार संपर्क में हैं। प्रशासन भी खाड़ी देशों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
इन देशों में फंसे लोग जरूरत पड़े तो यहां करें संपर्क दिल्ली कंट्रोल रूम फोन: 011-26772005 व्हाट्सऐप: 9818963273 ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail .com भोपाल (वल्लभ भवन) कंट्रोल रूम फोन: 0755-2708055, 0755-2708059 व्हाट्सऐप: 917648862100 ई-मेल: sderf.vbsr@gmail.com
