एयरपोर्ट परिसर के पास झाड़ियों में भड़की आग, दमकल ने पाया काबू

इंदौर. देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर से सटी खाली जमीन पर बुधवार शाम अचानक आग भड़क उठी. सूखी झाड़ियों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में धुआं व लपटें दूर से दिखाई देने लगीं.

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की. एयरपोर्ट थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया. प्राथमिक तौर पर आग झाड़ियों तक ही सीमित रही, जिससे एयरपोर्ट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. फायर ब्रिगेड के एसआई रूपचंद ने बताया कि काफी हद तक आग पर नियंत्रण पा लिया है. एयरपोर्ट परिसर के कर्मचारियों ने भी प्रारंभिक स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने में सहयोग किया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस व संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.

Next Post

होली पर पुलिस का सख्त पहरा राजवाड़ा समेत पूरे शहर में सघन चेकिंग, हुड़दंगियों पर कसी नकेल

Wed Mar 4 , 2026
इंदौर. रंगों के त्योहार होली पर इंदौर की सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया. शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई. राजवाड़ा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से लेकर गली-मोहल्लों तक भारी पुलिस बल तैनात रहा, जहाँ […]

You May Like