ग्वालियर: वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच द्वारा वंदे मातरम सामूहिक गान का आयोजन किया गया। मंच के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री डॉ कुलदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में दीनदयाल नगर परिषद गेट नंबर 1 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत वंदे मातरम का सामूहिक गान का आयोजन किया गया।
भाजपा के चंबल संभाग के प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नितेश शर्मा दीनदयाल विचार मंच के वरुण शर्मा, अधिवक्ता हरेंद्र सिंह गुर्जर राजेश बदरिया, दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम, आदित्यपुरम तथा शिवाजी नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
