त्रिपुरा की अदालत ने पांच बंगलादेशी नागरिकों को न्यायिक हिरासत में भेजा

अगरतला, 10 दिसंबर (वार्ता) त्रिपुरा में धलाई ज़िले की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को पांच बंगलादेशी व्यक्तियों को 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

त्रिपुरा पुलिस ने कल नियमित वाहन जांच के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने के समय ये लोग अगरतला से कमालपुर की ओर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी कमालपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर नाका तलाश केंद्र पर हुयी। पकड़े लगये लोगों में दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। ये सभी बंगलादेश नागरिक हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में, अल्प संख्यक समुदाय के इन हिंदुओं ने बताया कि उन्होंने बंगलादेश में बहुसंख्यक समूहों से वर्षों तक उत्पीड़न झेल रहे थे और उनके पास यात्रा के वैध दस्तावेज़ नहीं होने के बावजूद बंगलादेश से भागने को मजबूर होना पड़ा। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के समय वे सभी कमालपुर जा रहे थे।

इन व्यक्तियों ने दावा किया कि कट्टरपंथी समूहों के गंभीर दुर्व्यवहार के कारण बंगलादेश में रहना पूरी तरह से असंभव हो गया था। उन्होंने कहा कि वापस जाने के बजाय वे यहीं मरना पसंद करेंगे।

 

Next Post

मंडी में मारपीट के बाद आक्रोशित हुए किसान, व्यापारी के गोदाम पर जमकर हंगामा

Wed Dec 10 , 2025
नरसिंहगढ़: स्थानीय कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. किसान के साथ एक ट्रेडर्स पक्ष के द्वारा मारपीट करने के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेडर्स के गोदाम में जमकर हंगामा कर दिया.जानकारी के अनुसार ग्राम नाईहेड़ी के किसान के साथ समीर ट्रेडर्स के […]

You May Like