
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के कुलुवा पटी गांव में शनिवार शाम 5 वर्षीय बच्चे की पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है.शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है. रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. जानकारी के अनुसार देवेंद्र पिता भगत सिंह 5 निवासी कुलवा पटी के ऊपर अखिलेश उर्फ सतीश नाम के युवक ने पत्थर पटक कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई.जानकारी लगते ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे.उन्होंने बताया कि परिजनों ने पूंछताछ में बताया बच्चा शाम के समय खाना खाने के बाद गांव में ही चबूतरे के पास खेल रहा था. इसी दौरान सतीश नाम के युवक ने उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है कि आखिर आरोपी ने घटना को अंजाम क्यों दिया. आरोपी की तलाश में पुलिस चारों और चेकिंग कर रही है और परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं.मृतक के दादा रूप सिंह ने बताया उन्हें भी नहीं पता कि आरोपी सतीश ने उनके पोते को क्यों मारा है वह गंभीर हालत में पड़ा मिला था.
*ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने की खबर*
नोहटा थाना क्षेत्र के कुलुआ पटी में 5 वर्षीय मासूम की सिर पर पत्थर पटक कर हत्या हो जाने के बाद दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर के नेतृत्व में बांदकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रियाना सरपंच दर्शन सिंह,जुझार कोटवार धर्मेंद्र और मुडारी क्षेत्र वासियों के सहयोग से बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सहित पुलिस थाना प्रभारी जबेरा विकास सिंह चौहान, चौकी प्रभारी मनीष यादव, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल के विशेष योगदान से आरोपित सतीश को हिरासत में लेने की खबर ग्रामीणों के द्वारा आ रही है.
