मोदी के विजन से यातायात में ‘चार’ गुना राहत: शेखावत

जोधपुर, 28 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शनिवार को अजमेर दौरे के दौरान जोधपुर शहर के लिए महामंदिर से आखलिया चौराहा तक फोरलेन एलिवेटेड रोड निर्माण की घोषणा एवं इसके शिलान्यास को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप यह परियोजना जोधपुर की यातायात व्यवस्था को ‘चार गुना’ राहत देने वाली साबित होगी। शहर

के समग्र विकास को नयी गति प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अजमेर दौरे के दौरान जोधपुर के लिए महामंदिर से अखालिया चौराहे तक 7.6 किमी फोरलेन एलिवेटेड रोड (लगभग 1,243 करोड़ रुपये) का शिलान्यास अभूतपूर्व और क्रांतिकारी बदलाव का सुखद संकेत है। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को ‘चार गुना’ राहत देगी, ट्रैफिक दबाव कम करेगी और व्यापार-पर्यटन को नयी रफ़्तार मिलना सुनिश्चित है।

श्री शेखावत ने कहा कि जोधपुर की हार्ट-लाइन माने जाने वाले महामंदिर चौराहा से आखलिया तिराहे तक बनने वाली यह सड़क शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक कम करेगी। वर्तमान में इस रूट पर दिनभर भारी यातायात और जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल यातायात सुधार तक सीमित नहीं है, अपितु इससे व्यापार, पर्यटन और शहरी बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन तेज और सुगम होगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

 

 

Next Post

बारामती में विमान हादसे की शुरुआती रिपोर्ट में दृश्यता कम होने की पुष्टि

Sat Feb 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी 2026 को हुए विमान हादसे कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट में दुर्घटना के समय दृश्यता न्यूनतम सीमा से कम होने और हवाई पट्टी तथा रनवे के रखरखाव में कमी की बात का खुलासा हुआ है। इस हादसे में महाराष्ट्र के […]

You May Like

मनोरंजन