अधिवक्ताओं की जोरदार पैरवी, न्यायालय भवन के लिए सौंपा ज्ञापन 

सिंगरौली। जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला मुख्यालय बैढ़न के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज दिन बुधवार को भोपाल पहुंचा और विधानसभा परिसर में म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर न्यायालय भवन निर्माण में आ रही बजट संबंधी कठिनाइयों को विस्तार से रखा।

यह महत्वपूर्ण मुलाकात सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिससे अधिवक्ताओं को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जगी है। प्रतिनिधिमंडल में जिला अधिवक्ता संघ बैढ़न के अध्यक्ष बृजेंद्र देव पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शाह, रामजी जायसवाल, सुरेंद्र प्रसाद पांडेय, हेम प्रताप तिवारी, संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार शाह, संघ के सचिव सुरेश कुमार जायसवाल तथा मन्नान खान शामिल रहे। सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के समक्ष न्यायालय भवन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और मांग किया कि न्यायिक गतिविधियों व व्यवहारिक दिक्कतें जो आ रही हैं उसमें सुधार किया जाये, ताकि न्यायालयीन व्यवस्था बेहतर हो सके।

बजट के अभाव में प्रभावित हो रहा न्यायालय भवन

अधिवक्ताओं ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का निर्माण कार्य बजट के अभाव में प्रभावित हो रहा है। पर्याप्त राशि उपलब्ध न होने से निर्माण कार्य की गति धीमी पड़ गई है, जिससे न्यायिक गतिविधियों के संचालन में भी व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस मुद्दे को लेकर वे पूर्व में कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं, किंतु अपेक्षित समाधान नहीं निकल सका। विधायक रामनिवास शाह ने भी मुख्यमंत्री से न्यायालय भवन के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। मुलाकात के बाद अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि विधायक के प्रयासों और मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख से शीघ्र ही अतिरिक्त बजट स्वीकृत होगा तथा जिला न्यायालय भवन निर्माण कार्य को नई गति मिलेगी।

Next Post

खनिज विभाग ने मुरूम लोड ट्रैक्टर को पकड़ा, वाहन जप्त

Wed Feb 25 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन पर लगातार सख्ती की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अभिवहन पास के बिना अवैध रूप से मुरूम का […]

You May Like