रीजनल कोऑर्डीनेटर ने की डेंगू मामलों की जांच

सतना : जिले में डेंगू और मलेरिया के मामलों की जांच और फालोअप करने के लिए परियोजना के रीजनल कोआर्डीनेटर आकाश विकास दो दिनी प्रवास पर सतना पहुंचे.
प्रवास के पहले दिन रीजन कोआर्डीनेटर श्री आकाश द्वारा जिला मलेरिया कार्यालय पहुंचकर 1 जनवरी से लेकर अब तक सामने आ चुके डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव प्रकरणों पर विस्तार से जानकारी मांगी. इसी कड़ी में जिले के अलग अलग ब्लाकों में मिलने वाले डेंगू और मलेरिया के मरीजों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की.

जिसके बाद रीजनल कोआर्डीनेटर जिला चिकित्सालय के नैदानिक केंद्र में पहुंचे. जहां पर पदस्थ टेक्रीशियन को उन्होंने एलाइजा समेत अन्य जांच में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए. जिसके बाद रीजनल कोआर्डीनेटर जिले के रामपुर बघेलान की सीएचसी पहुंचे. जहां पर उन्होंने लैब में ब्लाक के बारे में जानकारी ली. इसी कड़ी में वे डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके मरीजों के घरों में भी पहुंचे. जहां पर परिजनों से हाल चाल लेने के साथ ही सावधानी बरतने और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की. इसके साथ ही उन्होंने मैहर जिले के अमरपाटन सिविल अस्पताल में डेंगू मलेरिया की समीक्षा करने के साथ ही ब्लाक में पॉजिटिव मरीजों के घरों का निरीक्षण किया

Next Post

तुर्कमेनिस्तान में पुतिन और पेजेशकियन की मुलाकात! मिडिल ईस्ट में हालात सुलझाने की कवायद, ईरान को मदद का भरोसा

Sat Oct 10 , 2026
मॉस्को, रूसी राष्ट्रपति ने ईरान को मिडिल ईस्ट विवाद सुलझाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि रूस हर संभव मदद की कोशिश करेगा। दोनों नेताओं ने मुर्कमेनिस्तान में मुलाकात की है। रूस ने ईरान को मिडिल ईस्ट विवाद सुलझाने में मदद का भरोसा दिया तुर्कमेनिस्तान में पुतिन की मसूद […]

You May Like