पारा लुढक़ा, गर्माहट बरकरार

जबलपुर: मानसून की आहट के बीच मौसम की रंगत पल-पल बदल रही है। सोमवार को पारा लुढक़र 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया लेकिन गर्माहट बरकरार रही। सुबह से सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे। दिनभर सूरज और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया। बिना पंखा, कूलर, एसी के रहना मुश्किल हो रहा था। हालांकि जल्द ही मानसून के आने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान  28.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त  आद्रता 58 और शाम को 42 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण- पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग ने आज कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जाहिर की है।

Next Post

व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग के लिये मप्र टीम रवाना

Tue Jun 18 , 2024
ग्वालियर: दिल्ली में आयोजित इण्डियन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 5 नेशनल लेवल टूर्नामेंट के लिए ग्वालियर के खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को रवाना किया। रेलवे स्टेशन पर सेवार्थ पाठशाला के फाउंडर ओपी दीक्षित एवं उनकी टीम द्वारा मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को […]

You May Like