चंचेलाव-कांसुधी के मध्य कर्व संख्या 4 अप का रिअलाइनमेंट

इंदौर: संरक्षा एवं गतिशिलता को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के विभिन्न खंडों में अधोसंरचनात्मक विकास का कार्य किया जा रहा जिसमें कर्व रिअलाइनमेंट, ट्रैक साइड फेंसिंग, ब्रिजों का मरम्मत कार्य आदि किए जा रहे हैं। इसी के तहत मुम्बई दिल्ली खंड को 160 किलोमीटर प्रति घंटा के अनुसार फिट करने का कार्य भी रतलाम मंडल के गोधरा से नागदा के मध्य किया जा रहा है जिसमें कर्व रिअलाइनमेंट का कार्य काफी महत्वपूर्ण कार्य है.

इसी क्रम में रतलाम गोधरा खंड में चंचेलाव-कांसुधी स्टेशन के मध्य किमी 477/21 से 478/13 अप लाइन पर कर्व संख्या 4 का रिअलानमेंट हेतु 6 घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य आरंभ किया गया जिसमें इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं ऑपरेटिंग विभाग के आपसी सामंजस्य के कारण कार्य को सफलतापूर्वक निर्धारित समय में पूरा किया गया. पूर्व में इस खंड पर 2.20 डिग्री का कर्व था जिसे कम कर 1.5 डिग्री कर दिया गया है. कर्व कम होने से यहॉं पर जारी 110 किमीप्रघं की स्थाई गति प्रतिबंध को समाप्त कर इसका सेक्शनल स्पीड 120 किमीप्रघं कर दिया गया है.

Next Post

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कांग्रेस, आप सहित 42 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Tue Apr 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे जावरा कंपाउंड इंदौर:सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों, आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के लगभग 42 लोगो ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन […]

You May Like

मनोरंजन