एफपीआई ने फरवरी में की 31,815 करोड़ रुपये की लिवाली

मुंबई, 22 फरवरी (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय पूंजी बाजार में 31,815 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

शुद्ध लिवाली लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है।

सीडीएसएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने फरवरी में 16,912 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी है। डेट में भी उनका निवेश 15,859 करोड़ रुपये बढ़ा है। वहीं, हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 1,280 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। म्यूचुअल फंड में उनका शुद्ध निवेश 325 करोड़ रुपये रहा है।

दो महीने बाद एफपीआई लिवाल दिख रहे हैं। इससे पहले जनवरी में उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार में 29,071 करोड़ रुपये और दिसंबर 2025 में 38,721 करोड़ रुपये की शु्द्ध बिकवाली की थी।

 

 

Next Post

गिफ्ट निफ्टी ने बनाया कारोबार का नया रिकॉर्ड

Sun Feb 22 , 2026
गांधीनगर, 22 फरवरी (वार्ता) गिफ्ट निफ्टी ने 20 फरवरी को 23.48 अरब डॉलर के साथ कारोबार का नया रिकॉर्ड कायम किया। एनएसई अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज (एनएसईआईएक्स) की ओर से रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 20 फरवरी को गिफ्ट निफ्टी में कुल 4,57,989 अनुबंधों के तहत […]

You May Like