प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ, केरल कुंभ और जयललिता को याद किया

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में महाकुंभ, केरल कुंभ और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को याद किया।श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्ष महाकुंभ की अद्भुत तस्वीरें आज भी लोगों के मन में ताजा हैं। संगम के तट पर उमड़ा जनसागर और आस्था का विशाल दृश्य भारत की सनातन चेतना का प्रतीक था।उन्होंने कहा कि केरल के तिरुनावाया में भारतप्पुझा नदी के किनारे सदियों पुरानी परंपरा ‘मामंगम’ मनाया जाता रहा है, जिसे कई लोग केरल कुंभ या महा माघ महोत्सव भी कहते हैं।

माघ महीने में पवित्र नदी में स्नान इसकी मुख्य परंपरा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन करीब ढाई सौ वर्षों तक पहले जैसी भव्यता से नहीं हुआ, लेकिन अब इसे फिर से नई ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। बिना किसी बड़े प्रचार के श्रद्धालु बड़ी संख्या में तिरुनावाया पहुंचे।उन्होंने कहा कि महाकुंभ हो या केरला कुम्भ, यह केवल स्नान का पर्व नहीं, बल्कि संस्कृति और स्मृति का जागरण है। नदियां अलग हो सकती हैं, लेकिन आस्था एक ही है यही भारत की पहचान है।

श्री मोदी ने 24 फरवरी को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जयंती पर उन्हें याद करते हुये श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों का उनसे गहरा लगाव था और खासकर महिलाओं के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण काम किए। कानून-व्यवस्था सुधारने और सुशासन पर उनका विशेष ध्यान था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के रूप में दोनों के बीच सुशासन जैसे विषयों पर अक्सर चर्चा होती थी। जयललिता देशभक्ति और भारत की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने वाली नेता थीं।श्री मोदी ने दिवंगत जयललिता को याद करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं हमेशा स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता हमेशा जनता के दिलों में बसे रहते हैं, जिन्होंने समाज के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

Next Post

गाली देने से मना किया तो भाइयों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Sun Feb 22 , 2026
इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद और गाली-गलौज को लेकर हिंसा के मामले सामने आए हैं. पहले मामले में सगे भाइयों ने ही अपने भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया, वहीं दूसरे मामले में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई.पुलिस के […]

You May Like