खिलचीपुर में 200 रुपए के विवाद पर मजदूर पर चाकू से हमला, साथियों से भी मारपीट

खिलचीपुर। नगर में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े एक मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया गया. मजदूर लक्ष्मण तंवर (28) अपने दो साथियों के साथ बाइक से जा रहा था. आरोप है कि कॉलेज के पास तीन लोगों ने हाथ देकर बाइक रुकवाई और 200 रुपए मांगे. रुपए देने से मना करने पर विवाद शुरू हो गया. कुछ देर बाद 5 लोग और वहां पहुंच गए. सभी ने मिलकर तीनों युवकों के साथ मारपीट की. इसी दौरान एक युवक ने लक्ष्मण पर चाकू से वार कर दिया. बचने के लिए हाथ आगे करने पर चाकू उसके हाथ में लग गया.

लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि वह खुटियाबे गांव का रहने वाला है. मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह हरिसिंह तंवर और बने सिंह तंवर के साथ बाइक से खिलचीपुर आया था. सुबह करीब 10 बजे तीनों छापीहेड़ा रोड से गुजर रहे थे. इसी दौरान कॉलेज के पास तीन लोगों ने हाथ देकर उनकी बाइक रुकवाई और 200 रुपए मांग की. लक्ष्मण के मुताबिक, उसने रुपए देने से मना किया तो बहस होने लगी. कुछ देर बाद वहां 5 लोग और आ गए. इसके बाद सभी ने मिलकर तीनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से भाग गए. घटना के बाद लक्ष्मण अपने साथियों के साथ खिलचीपुर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया.सूचना मिलने पर पुलिस टीम छापीहेड़ा रोड पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. घायल के परिजन और गांव के लोग भी थाने पहुंचे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

.....

Next Post

सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य घटाया

Tue Nov 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट को देखते हुए सरकार ने सोने के आयात शुल्क मूल्य में मंगलवार से 96 डॉलर प्रति दस ग्राम की कटौती की है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से जारी अधिसूचना में बताया […]

You May Like