ढोल-धमाकों और पटाखों की गूंज के बीच रेल खिलाड़ियों ने थामा बल्ला

इटारसी। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में 12 बंगला रेल मैदान पर अंतर-विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण श्रीगणेश हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना, नारियल अर्पण और राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ किया गया। ढोल-धमाकों और पटाखों की गूंज के बीच खिलाडिय़ों ने मैदान में प्रवेश किया।

शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से मंडल यांत्रिक अभियंता आशीष झारिया, मंडल विद्युत अभियंता मुफीद खान, मंडल सचिव कमलेश परिहार, सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता अतुल त्रिपाठी, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता कैरेज एंड वैगन, स्टेशन प्रबंधक, सहायक मंडल अभियंता समय सिंह मीणा, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह और संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मैदान पर दिखा कड़ा मुकाबला

प्रतियोगिता के पहले दिन दो रोमांचक मैच खेले गए। प्रथम मैच में टीआरओ-बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। द्वितीय मैच में टीआरएस की टीम विजयी रही। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। संघ के प्रीतम तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देना और कार्य के तनाव के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाना है।

 

 

Next Post

बेखौफ बदमाशों ने ट्रक चालक. को मारी गोली

Sun Feb 22 , 2026
सतना: लूट के लिए ट्रक ड्राइवर पर गोली दागने के कथित मामले में अंतत: जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर जीरो में कायमी हो सकती थी लेकिन सूत्र बतातें हैं कि यह केस थाने की सीमा के […]

You May Like