मटर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 

जबलपुर। शुक्रवार की शाम शहपुरा पाटन मार्ग के बीच ग्राम घुंसौर में मटर से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक चालक को सिर में चोट पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीएल 6120 मुख्य सड़क से उतरा जिससे सड़क किनारे लगे पेड़ से मटर की बोरियों में बंधी रस्सी कट गई, चालक ने ट्रक को सड़क पर चढ़ाने की कोशिश की, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि ट्रक पलटने से चालक को सिर पर चोटें पहुंची हैं। जिसको इलाज के लिए भेजा गया।

Next Post

पनीर के नाम से बेचा जा रहा एनालॉग 180 किलोग्राम की मात्रा जप्त

Fri Feb 20 , 2026
झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी भगोरिया हाट बाजार एवं होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जांच अभियान शुरू किया है। जिसमें दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ, मिठाइयां एवं विशेष तौर पर कोल्डड्रिंक की जांच की जा रही है। जांच अभियान में खाद्य […]

You May Like